इटावा औरैया, फरवरी 7 -- शनिवार दोपहर को नेशनल हाईवे पर कठफोरी के पास संदिग्ध परिस्थितियों में घायल मिले एक युवक और एक महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार किया। दोनों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर करने की तैयारी की जा रही थी। इसी दौरान मलहम-पट्टी के बाद महिला को होश आया और उसने एक ऑटो को बुला लिया। ऑटो में सवार दो युवकों के साथ महिला ने पुलिस के सीएचसी पहुंचने से पहले ही गंभीर रूप से घायल युवक को ऑटो में बैठाया और वहां से चली गई। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। घायल युवक व महिला ने अपना नाम और पता ग्राम कुम्हेरी थाना करहल मैनपुरी रजिस्टर में लिखाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...