इटावा औरैया, जनवरी 31 -- हमारा आँगन हमारे बच्चे कार्यक्रम के तहत बी आर सी मे एक कार्यक्रम किया गया। हमारा आँगन हमारे बच्चे कार्यक्रम मे उत्कृष्ट कार्य किया ऐसे 55 बच्चो को एसडीएम ब्रम्हानंद कठेरिया ने पुरुस्कृत किया है, प्रत्येक संकुल क्षेत्र से 5 बच्चे लिए गए थे जिसमे कुल 55 बच्चे पास हुए है उनको एसडीएम के द्वारा सम्मान मिला l एसडीएम ने कहा अच्छे नंबर आने पर यदि बच्चो को सम्मान मिलता है तो उसे देखकर अन्य बच्चे भी सही से पढ़ाई करते है जिससे हमे भी पुरस्कार मिले l बीइओ शिवेश कुमार ने बताया कि कार्यक्रम मे आंगनवाड़ी व प्रयमरी विद्यालय के बच्चो ने प्रतिभाग किया था जिसमे उत्कृष्ट कार्य करने पर बच्चो को आज सम्मान मिला है। इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रदीप सिंह राजावत, विमल शुक्ला, जीतेन्द्र कुमार, मनोज कुमार ब्रम्ह कुमार मिश्रा, ड...