इटावा औरैया, फरवरी 13 -- हजारी महादेव मंदिर पर कांवरियों की सुरक्षा को लेकर डीएम व एसएसपी ने तैयारियों का निरीक्षण किया। डीएम ने मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाने व मंदिर जाने वाले सभी रास्तों पर पर्याप्त रोशनी के निर्देश दिए। शिवरात्रि पर हजारी महादेव मंदिर पर कांवरियों की भीड़ के मद्देनजर प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चौकन्ना है। शुक्रवार को डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ला ने एसएसपी ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव के साथ हजारी महादेव मंदिर का निरीक्षण किया। डीएम ने मेला कमेटी के अध्यक्ष पंचम सिंह यादव को रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था के साथ सफाई रखने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा मंदिर में गंगाजल से भरी कांच की बोतलों को एक स्थान पर एकत्रित कर गंगाजल चढ़ाया जायें, जिससे मंदिर परिसर में कांच की बोतलों को तोड़ने से रोका जा सके। एसएसपी ब्रजेश कुमार श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.