इटावा औरैया, फरवरी 14 -- महा शिवरात्रि पर सरसईनावर के महाभारत कालीन हजारी महादेव मंदिर पर बाबा हजारी के दर्शन के लिए भक्तों का जनसैलाब शनिवार की रात से ही उमड़ने लगा था। कावड़ियों व भक्तों के जलाभिषेक के लिए अलग से लाइने बनाई गई है ।यहां पर श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं ।शनिवार को एसडीएम श्वेता मिश्रा तथा सीओ रामबदन मौर्य ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया । सीओ ने बताया कि सुरक्षा के लिए दो प्लाटून पीएसी 7 एसओ 10 इंस्पेक्टर 60 महिला सिपाही लगाई गई है । वहीं 20 सीसीटीवी कैमरो से भी निगरानी की जाएगी 14 स्थानों पर बैरियर भी लगाये गए है ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...