इटावा औरैया, जनवरी 4 -- शहर में हजरत अली के जन्मदिन पर जुलूस मौला अली कमेटी ने जुलूस निकाला। जुलूस में शहर भर के मुस्लिम समुदाय के हजारों लोगों ने उत्साह और श्रद्धा के साथ हिस्सा लिया। जुलूस का नेतृत्व जुलुस मौला अली कमेटी के अध्यक्ष हाजी अजीम वारसी, सेकेट्ररी नदीम खान राजू कर रहे थे। जुलूस का शुभारंभ इमामबाड़ा रामगंज से नजर के उपरांत हुआ जो विभिन्न चौराहों और गलियों से होता हुआ शहर के प्रमुख मार्गों पर गुजरा। जुलूस में शामिल लोग मौला अली की शान में नारे लगाते हुए चल रहे थे। हजरत अली की शान में नात-ए-पाक भी पढ़ी जा रही थी। मोहल्ल्लों और इमामबाड़ों को विशेष रूप से सजाया गया। शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने पूरी तैयारी की थी। जुलूस के मार्ग पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। सीओ सिटी अभय नारायण त्रिपाठी, कोतवाली प्रभारी यशवंत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.