इटावा औरैया, जनवरी 3 -- राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तीसरे दिन ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा प्रचार प्रसार के लिए एआरटीओ प्रदीप कुमार देशमणि ने अभियान चलाया। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जागरूक रहकर ही सड़क दुर्घटनाओं में कमी लायी जा सकती है। हम सड़क दुर्घटनाओं को शून्य करने का लक्ष्य निर्धारित करने का प्रयास कर रहे हैं, वाहन चलाने के लिए लाइसेंस प्राप्त करना, अनुमति नहीं बल्कि एक जिम्मेदारी है। वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करेगें व अन्य यात्रियों की सुरक्षा का ध्यान रखेगें। उन्होंने बताया कि जिले में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं की वजह तेज गति से वाहनों को चलाना भी एक प्रमुख कारण होता है। निर्धारित गति सीमा में ही वाहन चलाना चाहिये एवं नेशनल हाइवे पर निर्धारित पांर्किंग व्यवस्था में ही वाहन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.