इटावा औरैया, फरवरी 5 -- बिजली विभाग की ओर से चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान में स्मार्ट मीटर से भी बिजली चोरी का मामला सामने आया है। उपखंड अधिकारी आनंद पाल सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने छापेमारी कर तीन उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर से बिजली चोरी करते हुए पकड़ा है। इन तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। चेकिंग टीम प्रभारी जेई कौशल पांडे ने मोहल्ला लुधपुरा में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कुल 50 कनेक्शनों की जांच की गई, जिसमें तीन घरों में स्मार्ट मीटर से छेड़छाड़ कर बिजली चोरी किए जाने की पुष्टि हुई। जांच में अंजू देवी, धनवंती और आशीष कुमार के यहां अनियमितता पाई गई। संबंधित उपभोक्ताओं पर विभागीय कार्यवाही की जा रही है। एसडीओ आनंद पाल सिंह ने बताया कि विभाग की ओर से स्मार्ट मीटर को लेकर उपभोक्ताओं को जागरूक करने के लिए लगातार अभियान च...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.