इटावा औरैया, फरवरी 1 -- सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे स्टंटबाजी के वीडियो के आधार पर यातायात पुलिस ने दो कारों के खिलाफ कुल 14 हजार रुपये का चालान किया है। यह कार्रवाई यातायात पुलिस की सोशल मीडिया टीम के वीडियो संज्ञान में लेने के बाद की गई। यातायात प्रभारी निरीक्षक सूबेदार सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया टीम को दो अलग-अलग कारों से जुड़े स्टंटबाजी के वीडियो प्राप्त हुए थे। वीडियो में साफ तौर पर यातायात नियमों का उल्लंघन नजर आ रहा था, जिसे गंभीरता से लेते हुए दोनों वाहनों की पहचान कर कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि जसवंतनगर क्षेत्र के कटराखूब चंद निवासी राजेश गुप्ता की कार का 7 हजार रुपये का चालान किया गया है, जबकि शहर के कटरा फतेह महमूद खां निवासी सुशील कुमार यादव की कार पर भी 7 हजार रुपये का चालान लगाया गया है। एक वीडियो में चलती कार के सनर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.