इटावा औरैया, अगस्त 31 -- जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की द्वितीय बैठक विशेष आमन्त्रित सदस्य सदर विधायक सरिता भदौरिया, डीएम शुभ्रान्त कुमार शुक्ल व एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव की मौजूदगी में आयोजित की गयीं। बैठक में सदर विधायक ने कहा कि जिले के सभी विद्यालयों के बाहर बैरीकेटिंग व रम्बल स्ट्रिप आदि सड़क-सुरक्षा मानकों को लगवाया जाये। उन्होंने स्कूल वाहनों में सीएनजी का प्रयोग करने वाले वाहनों को विशेष सावधानी व सुरक्षा के साथ संचालित करने के निर्देश दिये। स्कूली वाहन के ड्राइवर व कंडक्टर का चरित्र सत्यापन कराने के लिए सम्बन्धित स्कूल संचालकों को निर्देशित किया गया। हेलमेट के प्रयोग को स्कूलों में प्रचार-प्रसार एवं जागरूकता के माध्यम से बढ़ावा देने के लिये कहा गया। स्कूल संचालकों के साथ एक बैठक आयोजित करने के निर्देशित किया गया। वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.