इटावा औरैया, फरवरी 16 -- बीहड़ क्षेत्र में स्थित सैय्यद बाबा दरगाह को लेकर चल रहे बेदखली विवाद में सामाजिक वानिकी न्यायालय में हुई सुनवाई के बाद मामला फिलहाल टल गया है। कोर्ट ने दरगाह पक्ष को जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए अगली तारीख 20 फरवरी तय की है। इस मामले में दोनों पक्षों ने अपने-अपने तर्क रखे, जिसके चलते अभी कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया जा सका है। सुनवाई के दौरान दरगाह के केयरटेकर फजले इलाही अधिवक्ता नदीम अहमद खान के साथ अदालत में उपस्थित हुए और प्रार्थना पत्र देकर वन विभाग से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध कराने की मांग की। दरगाह पक्ष की ओर से कहा गया कि यह स्थान कोई नया नहीं है, बल्कि सैकड़ों वर्षों से यहां लोग जियारत करने आते रहे हैं और यह क्षेत्र की धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र रहा है। उन्होंने अदालत से अनुरोध करते ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.