इटावा औरैया, सितम्बर 7 -- जिला विकलांग एसोसिएशन के संस्थापक सूरजपाल वर्मा की पुण्यतिथि पर उनका स्मरण किया गया और उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। संगठन के अध्यक्ष अशोक यादव ने कहा कि सूरजपाल दिव्यांगों के मसीहा थे। उन्होंने दिव्यांगों की हर क्षेत्र में मदद की। डा. शौकीन सिंह यादव ने कहा कि सूरजपाल के मिशन को आगे बढ़ाना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। प्रेम शंकर शर्मा ने बताया कि सूरजपाल वर्मा ने विकलांग होते हुए भी विभिन्न क्षेत्रों में काम किया। वह एक हाथ होने के बाद भी अच्छे तैराक थे। यह भी कहा गया कि विकलांगों की हक के लिए लगातार संघर्ष किया जाना चाहिए ताकि विकलांगों को उनके अधिकारों मिलें।जिला मंत्री संतोष द्विवेदी ने कहा कि सरकार को दिव्यांगों को सभी जरूरी सुविधाएं देनी चाहिए। नरेश प्रताप धनगर, खादिम अब्बास, डा. सत्य प्रकाश, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.