इटावा औरैया, दिसम्बर 13 -- जसवंतनगर थाना क्षेत्र में सुसाइड करने जा रहे एक बीएससी के छात्र को मेटा के अलर्ट पर 15 मिनट में पहुंची पुलिस ने बचा लिया। छात्र ने ब्रेकअप के बाद शुक्रवार देर शाम इंस्टाग्राम पर रस्सी की फोटो लगाकर 'माफ करना आप सब लोग' लिखते हुए एक सुसाइडल स्टोरी पोस्ट की थी। मेटा कंपनी ने यह सुसाइडल स्टोरी यूपी पुलिस की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम को भेज दी। जांच पड़ताल के बाद कुछ ही मिनट में पुलिस छात्र के पास पहुंच गई और उसे जान देने से रोक लिया। सोशल मीडिया की सतर्क निगरानी और पुलिस की कार्रवाई से शुक्रवार देर रात एक बीएससी छात्र की जान बचा ली गई। पुलिस मीडिया सेल ने बताया कि शुक्रवार रात 10 बजकर 16 मिनट पर मेटा कंपनी से पुलिस महानिदेशक मुख्यालय स्थित सोशल मीडिया सेंटर को अलर्ट मिला कि एक 20 वर्षीय बीएससी छात्र ने इंस्टाग्राम ...