इटावा औरैया, मार्च 22 -- नव नियुक्त सीओ ट्रैफिक आयुषी सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें दिख रहा है कि वह भारतीय जनता पार्टी के झंडे वाली एक कार से काली फिल्म उतरवा रही हैं। वीडियो में साफ तौर पर दिखाई दे रहा है कि सीओ ट्रैफिक ने चालक से ही कार के शीशे से काली फिल्म हटवाई है। भाजपा का झंडा लगी कार से काली फिल्म उतरवाने पर यातायात नियमों का पालन कराने के लिए सीओ के तेवर सख्त नजर आ रहे हैं। सीओ आयुषी सिंह को हाल ही में ट्रैफिक का प्रभार मिला है। वह महिला वाहन सवारों पर भी नियम का उल्लघंन करने पर कार्रवाई कर रही हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.