इटावा औरैया, मई 27 -- सीएचसी में सोमवार से टीबी इंफेक्शन का पता लगाने के लिए सी बाई टेस्ट का कार्य शुरू हो गया। शुभारंभ सीएचसी अधीक्षक डॉ. गौरव त्रिपाठी ने मरीज का टेस्ट कराकर किया। इस मौके पर अधीक्षक डॉ ने बताया कि ऐसे लोग जो तम्बाकू, बीड़ी, सिगरेट, शराब आदि का सेवन करते है टीबी के बिना लक्षण वाले लोग है लेकिन नशे के आदि है उनमें टीबी होने का खतरा रहता है तथा 60 वर्ष से ऊपर के लोग शुगर, हायपरटेंशन व कैंसर के मरीज है या टीबी के मरीज हैं ऐसे व्यक्ति अस्पताल में आकर सीबाई टेस्ट कराने के लिए सीएचसी के कमरा नंबर 6 में संपर्क कर सकते हैं। इस दौरान अस्पताल का अन्य स्टाफ भी मौजूद रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.