इटावा औरैया, फरवरी 16 -- स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए दो नए वाटर कूलर स्थापित किए गए हैं। केंद्र पर कार्यरत लैब टेक्नीशियन विजय गुप्ता ने अपनी स्वर्गीय माता कमलेश गुप्ता की स्मृति में एक वाटर कूलर लगवाया, जिससे अस्पताल आने वाले मरीजों व तीमारदारों को शीतल पेयजल उपलब्ध हो सके।इसके साथ ही अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अभिषेक वर्मा द्वारा इमरजेंसी वार्ड में एक अन्य वाटर कूलर स्थापित कराया गया है, जिससे आपातकालीन सेवाओं में आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को विशेष सुविधा मिलेगी। अस्पताल परिसर में पेयजल की बेहतर व्यवस्था होने से क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त की और इस सराहनीय पहल के लिए संबंधित अधिकारियों का आभार जताया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की सुविधाएं मरीजों के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होती ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.