इटावा औरैया, दिसम्बर 1 -- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महेवा में विश्व एड्स दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन कर एड्स से बचाव और उपचार के बारे में जानकारी दी गई। अधिकार मित्र अश्वनी त्रिपाठी ने कहा कि 1 दिसंबर 1988 से इस दिन को विश्व एड्स दिवस के रूप में मनाया जाता है। संक्रमित व्यक्ति से यौन संबंध बनाने एवं संक्रमित व्यक्ति की प्रयोग की गई सुई का प्रयोग करने से एड्स फैलता है। ऐसे में एड्स का कोई इलाज नहीं है बचाव ही इसका समुचित इलाज है। इस मौके पर उर्मिला देवी, लता कुमारी, किरन, शकुंतला ,रानी देवी ,सीमा मिश्रा, गीता देवी, माधुरी ,सुशीला, संध्या, आशा, उमेश कुमारी सहित दर्जनों आशा बहू, आंगनबाड़ी कार्यकत्री व महिलाएं उपस्थित रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...