इटावा औरैया, फरवरी 7 -- उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर 22 फरवरी को वृहद साक्षरता सेवा शिविर लगाया जाएगा। इसे लेकर शनिवार को जिला जज रजत सिंह जैन की अध्यक्षता में एक बैठक हुई, जिसमें प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे । जिला जज रजत सिंह जैन ने 22 फरवरी को होने वाले वृहद साक्षरता सेवा शिविर के बारे में जानकारी दी और इसे सफल बनाने के लिए कहा । उन्होंने कहा कि इसमें अधिक से अधिक लाभार्थियों को लाभान्वित कराया जाए। इस बैठक के दौरान केंद्रीय कारागार में बंदियों की बनाई गई सामग्री मोमबत्ती और अगरबत्ती की बिक्री के लिए स्टॉल भी लगाया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव , जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव आरती द्विवेदी व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.