इटावा औरैया, फरवरी 19 -- साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों को देखते हुए पुलिस ने गुरुवार को सुदिति ग्लोबल इंटर कॉलेज में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यक्रम में अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन की वर्चुअल उपस्थिति व पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज हरीश चन्दर की मौजूदगी रही। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों और उत्तर प्रदेश पुलिस की प्राथमिकताओं के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में दोपहर एक बजे से शाम पांच बजे तक विभिन्न सत्र संचालित किए गए। अंतरराष्ट्रीय साइबर विशेषज्ञ डॉ. रक्षित टंडन ने साइबर अपराधों की कार्यप्रणाली, ऑनलाइन ठगी के तरीकों और उनसे बचाव के उपायों पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने लाइव डेमो के माध्यम से यूपीआई फ्रॉड, फिशिंग, ओटीपी ठगी, फेक कॉल और एसएमएस स्कैम जैसे मामलों को समझाया तथा सुरक्षित पासवर्ड और डिजिट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.