इटावा औरैया, मई 13 -- इटावा, संवाददाता। भरथना कोतवाली क्षेत्र के बकेवर रोड पर मोढ़ी गांव के पास मंगलवार सुबह साइकिल सवार कक्षा नौ की छात्रा बेकाबू डंपर ने कुचल दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी होते ही छात्रा के परिजनों में कोहराम मच गया।स्थानीय लोगों ने दौड़ाकर किसी तरह डंपर रोका, लेकिन ड्राइवर मौके से भाग निकला। मोढ़ी गांव के रहने वाले उमा शंकर राजमिस्त्री हैं। उनकी 16 साल की बेटी सरिता दोहरे जन सहयोगी स्कूल में कक्षा नौ की छात्रा थी। मंगलवार सुबह साइकिल से स्कूल जा रही थी। गांव के पास बकेवर रोड पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उसकी साइकिल में टक्कर दी। छिटक कर वह साइकिल समेत डंपर के पहिये के नीचे आ गई। छात्रा को कुचलते हुए डंपर आगे निकल गया। हादसे में मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसा देख स्थानीय लोगों ने दौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.