इटावा औरैया, जुलाई 19 -- बीच रास्ते पर सांप देखकर ड्राइवर घबरा गया और उसने ब्रेक लगा दी। इससे स्कूली बच्चों से भरी वैन पलट गयी। वैन पलटने से बच्चों में चीख पुकार मच गयी। दो बच्चे घायल हुये हैं। घटना से हड़कंप मच गया। परिजन पहुंचकर बच्चों को अपने साथ ले गये। आलमपुर-कुसना रोड पर शनिवार सुबह तेज रफ्तार स्कूल की वैन जा रही थी। इससे ठूंसकर 15 बच्चे बैठाये गये थे। बीच सड़क पर ड्राइवर ने एक सांप को सड़क पार करते देखा तो वह सहम गया और अचानक से ब्रेक लगा दी। इससे वैन सड़क के किनारे पलट गयी। हादसे के बाद बच्चों में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मदद के लिए पहुंचे। उन्होंने वैन के शीशे तोड़कर बच्चों को बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से वैन को सीधा कराया और जांच शुरू कर दी है। हादसे के बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.