इटावा औरैया, मार्च 18 -- युवक ने ससुराल में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। युवक की हथेली पर लिखा मिला है कि उसका साला मौत का जिम्मेदार है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच में जुट गई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। चौबिया थाना क्षेत्र के गांव केशोपुर में सोमवार सुबह गांव वालों ने एक युवक का शव बबूल के पेड़ पर लटका देखा तो क्षेत्र में सनसनी फैल गई। थोड़ी ही देर में मृतक की पहचान सैफई क्षेत्र के गांव सहसार पुर में रहने वाले रामनरेश के 28 वर्षीय बेटे अतुल कुमार के रूप में हुई। मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई महिलाएं भी घटनास्थल पर पहुंचकर बिलखने लगीं। सूचना पर पहुंची पुलिस को आसपास के लोगों ने बताया कि इसी गांव में अतुल की ससुराल है। सूचना पाकर सीओ सैफई, चौबिया थाना प्रभारी विपिन मलिक पहुंचे और फॉरेसिंक टीम को बुलाकर स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.