इटावा औरैया, मार्च 19 -- जिले को प्रदेश सरकार की ओर से एक और सौगात मिली है। इसके तहत यहां एक अभ्युदय विद्यालय बनाया जाएगा इसके लिए स्थान का चयन कर लिया गया है और रकम की पहली किस्त भी जारी कर दी गई है। मुख्यमंत्री अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय योजना के अंतर्गत जिले में एक अभ्युदय विद्यालय बनाया जाएगा। यह विद्यालय कंपोजिट विद्यालय बहेड़ा महेवा में संचालित होगा। जिले में अभ्युदय विद्यालय का निर्माण कराए जाने के लिए शासन की ओर से एक करोड़ 16 लाख रुपए की रकम मंजूर की गई है और कार्यदाई संस्था का चयन भी राज्य मुख्यालय के स्तर पर कर लिया गया है। इस अभ्युदय विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की बेहतरीन व्यवस्था होगी। इसमें सभी संभव सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। यह विद्यालय प्री प्राइमरी व कक्षा एक से कक्षा 8 तक उच्चीकृत किया जाएगा । योजना के अनुसार जो अभ...