इटावा औरैया, फरवरी 5 -- कार बुक कराकर यात्रियों ने एक टैक्सी ड्राइवर को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया और उसका बैग व रुपये लूटकर भाग गए। गुरुवार सुबह फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र में आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे की सर्विस रोड पर अपनी कार के अंदर ड्राइवर बेसुध हालत में मिला। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार चल रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और लुटेरों की तलाश की जा रही है। फ्रेंड्स कॉलोनी के अड्डा पाए निवासी आकाश पुत्र ब्रज राज मूल रूप से औरैया के थाना आयाना क्षेत्र के असेवा गांव का रहने वाला है। वह पिछले कुछ समय से गुरुग्राम में टैक्सी चलाकर परिवार का भरण-पोषण कर रहा है। आकाश के छोटे भाई विकास ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब आठ बजे वह अपने पिता के साथ सब्जी मंडी जाने के लिए निकला था। जब वे ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.