इटावा औरैया, फरवरी 21 -- क्षेत्र के गांव खेड़ा धौलपुर निवासी जितेंद्र कुमार का मोबाइल फोन गुम हो गया तो उन्होंने थानाध्यक्ष कमल भाटी को तहरीर देकर सूचना दी।मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तुरंत सर्विलांस टीम की सहायता से मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की। उपनिरीक्षक मनीष कुमार को मौके पर भेजा गया। बैंक से कुछ दूरी पर मोबाइल पड़ा मिला, जिसे करीब एक घंटे के भीतर बरामद कर लिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...