इटावा औरैया, मई 4 -- आगरा में सर्राफा व्यापारी के साथ हुई घटना को लेकर प्रशासन सजग हो गया। इसके तहत सर्राफा बाजार में सीसीटीवी कैमरों को देखा तथा व्यापारियों से जानकारी ली।सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के उद्देश्य से एसडीएम कुमार सत्यम जीत सिंह, सीओ आयुषी सिंह ने थाना प्रभारी रामसहाय सिंह व फोर्स के साथ नगर के सर्राफा बाजार में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों की गहनता से जांच कराई। कुछ कैमरों में खामियां पाई गईं, जिन्हें ठीक कराया गया। नगर के प्रमुख चौराहों सहित विभिन्न स्थानों पर लगे कैमरों को भी चेक किया गया। अतिक्रमण करने वालों को सख्त चेतावनी दी गई कि वे फुटपाथ व सार्वजनिक स्थानों से अतिक्रमण तत्काल हटाएं, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.