इटावा औरैया, जनवरी 9 -- कडाके की सर्दी का सितम लगातार जारी है । गुरुवार को तो सुबह से ही सर्द हवा चलने लगी जिससे दिन में भी लोग कांपते रहे। दोपहर 12 बजे के बाद हल्की धूप निकली, लेकिन यह धूप सर्दी से राहत नहीं दिला पाई। पिछले कई दिनों से शीतलहर परेशान कर रही है। न्यूनतम तापमान 4 डिग्री रहा। नये साल के शुरुआत से ही सर्दी ने अपने तीखे तेवर दिखाने शुरु कर दिए हैं। गुरुवार की सुबह से ही सर्द हवा चल रही थी। सुबह के समय तो घना कोहरा भी था। इसके कारण कहीं आना जाना मुश्किल था। हालांकि सुबह 10 बजे के बाद कोहरा तो छट गया लेकिन सर्द हवा लगातार चलती रही और उस समय धूप भी नहीं निकली। दोपहर 12 बजे के बाद हल्की धूप निकली, हालांकि यह धूप शाम 4 बजे तक रही लेकिन इस धूप में सर्दी से राहत दिलाने की क्षमता नहीं थी। इसके कारण स्थिति यह रही कि धूप में बैठकर भी लो...