इटावा औरैया, दिसम्बर 23 -- सर्दी के कारण में जनता विद्यालय इंटर कालेज में दो दिन में दो छात्राएं बीमार हो गईं। छात्राओं को कस्बा के 50 शैय्या अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के बाद उनकी तबीयत में सुधार आया। सूचना पर छात्रा के परिजन भी अस्प्ताल पहुंच गए। मंगलवार को दोपहर करीब दो बजे जनता विद्यालय इंटर कालेज में कक्षा 11क में कक्षा चलने के दौरान एक छात्रा नीलम पुत्री शिवसागर अचानक बीमार होकर बेंच से गिर पड़ी। इस पर कॉलेज के प्रधानाचार्य अनिमेष वर्मा ने प्रवक्ता डॉ मंजू यादव, शारदा सिंह चौहान व पीटीआई हितेंद्र मौर्य के साथ कार से छात्रा को कस्बा के 50 शैया अस्पताल भेजा।अस्प्ताल की इमरजेंसी में मौजूद ईएमओ डा. रविन्द्र साहू ने इलाज किया। इससे पहले सोमवार को भी कॉलेज कक्षा 11 ड की एक छात्रा रुचि पुत्री आलोक सिंह निवासी ग्राम रतनपुर भी अचानक कक्ष...