इटावा औरैया, जनवरी 5 -- सर्द हवाओं के चलते जहां लोग परेशान है वहीं धूप निकल रही है तो उससे भी लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों में कई बीमारियों के मरीज बढ़ने लगे हैं वहीं कमर व जोड़ों के दर्द के साथ सीने में दर्द के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। बच्चे भी जुखाम बुखार के साथ निमोनिया और कोल्ड डायरिया की चपेट में आ रहे है। इस समय जिला अस्पताल की ओपीडी में सबसे इन्ही बीमारियों के मरीजों की भीड़ हो रही हैं । 15 दिनों से अधिक सर्दी बढ़ने के बाद से जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या में काफी इजाफा होने लगा है। वहीं प्राइवेट अस्पतालों में भी मरीजों की संख्या कम नहीं है ।बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक सर्दी की चपेट में आ रहे हैं।अस्पताल की ओपीडी में इस समय जनरल फिजिशियन चेस्ट फिजिशियन वाल रोग विशेषज्ञ हड्डी रोग विश...