इटावा औरैया, फरवरी 20 -- स्वयं सहायता समूह की महिलाएं छोटे-छोटे काम करके आत्मनिर्भर हो रही हैं । उनके द्वारा उत्पादित सामग्री की बिक्री भी हो रही है और उन्हें स्वरोजगार भी मिल रहा है। महिलाओं को लगातार इस कार्य के लिए प्रेरित भी किया जा रहा है। इसी सिलसिले में जिले में पंचनद नाम से उत्पाद बनाए जा रहे है, जिनकी बिक्री भी की जा रही है।अचार, मुरब्बा जैसी वस्तुओं की बिक्री भी खूब हो रही है। इसी क्रम में श्री कृष्ण भगवान स्वयं सहायता समूह बेरी खेड़ा महेवा ने पंचनद अचार बनाया और इन्होंने यह अपना अचार मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम को भी भेंट किया। मुख्य विकास अधिकारी ने महिलाओं को इस तरह के कार्य करने के लिए भी प्रेरित किया और कहा कि इससे वे आत्मनिर्भर बनेगी । इस मौके पर उपायुक्त एनआरएलएम विनय कुमार मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.