इटावा औरैया, मार्च 18 -- जिलाधिकारी अवनीश राय की अध्यक्षता में तहसील ताखा में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें 25 शिकायतें आईं इनमें से 6 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। समधान दिवस में सबसे ज्यादा शिकायतें जमीन विवाद की आईं। डीएम ने अधिकारियों से कहा कि वे स्वयं मौके पर जाकर इन समस्याओं का निस्तारण करें। समय के अंदर समस्या निस्तारित ना करने पर उसका कारण भी बताना होगा। समधान दिवस में डीएम ने कहा कि सभी शिकायतों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि अधिकारी सम्बंधित कर्मचारियों के साथ मौके पर जाकर शिकायतकर्ता का पक्ष सुनते हुए उसका निस्तारण करना करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रकरणों की गंभीरता से जांच की जाये साथ ही जबाबदेह लोगों के विरूद्ध कार्यवाही की जाये। उन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.