इटावा औरैया, अप्रैल 20 -- रविवार को सुरेंद्र सिंह जन जागरण सेवा समिति के कार्यालय पर पदाधिकारी एवं सदस्यों ने डॉ. सत्यप्रिय मानव को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। समिति संयोजक विनोद सिंह चौहान ने उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व के बारे में बताया कि वह मजलूम एवं निर्बल वर्ग की आवाज थे जो उनके हक और हुकुम के लिए सदैव प्रशासन से लड़ते रहे और उनका हक दिलवाते रहे। सहसंयोजक दीपक राज उनके धरने प्रदर्शन आंदोलन के बारे में विस्तृत तरीके से बताते हुए कहा कि उन्होंने अपना वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया था पर दुर्भाग्यवश गिनीज बुक में दर्ज नहीं हो पाया लेकिन उसकी प्रक्रिया चल रही है। एडवोकेट वीरू कठेरिया ने कहा कि इस प्रकार का व्यक्तित्व वर्षों वर्षों बाद पैदा होता है यह हम सभी के मार्गदर्शक थे और हर समाजसेवी को चाहिए कि वह उनके बताये हुए रास्ते का अनुशरण करें। डॉ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.