इटावा औरैया, जनवरी 27 -- गणतंत्र दिवस पर समाचार पत्र विक्रेता संघ ने देशभक्ति से ओत-प्रोत एक सराहनीय पहल की। संघ के जिलाध्यक्ष विमल जैन के नेतृत्व में जिले के सभी समाचार पत्र विक्रेताओं ने अपनी-अपनी साइकिलों पर तिरंगा झंडा लगाकर राष्ट्रप्रेम और संविधान के प्रति सम्मान का संदेश दिया। नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरते विक्रेताओं की सजी हुई साइकिलें देशभक्ति का अनुपम दृश्य प्रस्तुत कर रही थीं, जिसे देखकर आम नागरिकों में भी राष्ट्र के प्रति गर्व और उत्साह देखने को मिला। संघ के मीडिया प्रभारी चौ. अभिनंदन जैन नंदू ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य गणतंत्र दिवस के महत्व को जन-जन तक पहुँचाना और यह संदेश देना है कि हर नागरिक अपने कर्तव्यों के माध्यम से देश की सेवा कर सकता है। इस मौके पर हरि सविता, रामेन्द्र पाल, अवधेश राठौर, प्रदीप, सोनू सविता, स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.