इटावा औरैया, मार्च 19 -- सोमवार रात अलग-अलग स्थानों पर हुई मारपीट में पिता-पुत्र सहित तीन लोग घायल हो गए। शहर के पक्का बाग हाईवे बजरिया पर सब्जी की दुकान लगाने के विरोध में पड़ोसी दुकानदार ने पिता-पुत्र के ऊपर अपने साथियों के साथ हमला करके तोड़फोड़ कर दी। पिता-पुत्र ने नकदी छीनने का भी आरोप लगाया है। वहीं, पूठन सकरौली में मामूली बात पर कहासुनी के बाद महिला सब्जी विक्रेता को एक व्यक्ति ने चाकू मारकर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल महिला को जिला अस्पताल भिजवाकर आरोपी की तलाश में जुट गई है। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के पक्का बाग हाईवे बजरिया में आजाद नगर टीला के रहने वाले शकूर सब्जी की दुकान लगाते हैं। सोमवार रात करीब साढ़े दस बजे शकूर और उनका पुत्र जीशान दुकान पर था। तभी पड़ोसी दुकानदार ने अपने साथियों के साथ हमला बोलकर पीटा, सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.