इटावा औरैया, फरवरी 13 -- समाजवादी अधिवक्ता सभा की मासिक बैठक अध्यक्ष अभिनय यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन महासचिव भुवनेश यादव ने किया। मीटिंग में रामपुर में अधिवक्ता फारुख अहमद खान की गोली मारकर हत्या को लेकर घटना की सभी ने घोर निंदा कर शोक संवेदना प्रकट की। बैठक में कार्यकारिणी का और विस्तार करने के लिए आए प्रार्थना पत्रों पर विचार कर उनको कार्यकारिणी में शामिल करने का निर्णय लिया गया। बैठक में कोषाध्यक्ष व मीडिया प्रभारी मैराज अली खान एडवोकेट, रविंद्र यादव, जगवीर यादव, अनिल कश्यप, लक्ष्मण सिंह यादव, नफीस खान, हरि शंकर सक्सेना, मदीना सिद्दीकी, अनूप शर्मा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...