इटावा औरैया, दिसम्बर 13 -- समाजवादी पार्टी के एसआईआर के जिला प्रभारी उदयभान सिंह यादव ने कहा है कि जिन मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं उनकी लिस्ट अंग्रेजी में जारी कर दी गई है जो कठिनाई का कारण है। उन्होंने कहां है कि इस सूची को हिंदी में बनाकर जारी किया जाना चाहिए ताकि सभी लोग इस पद और समझ सकें। उन्होंने यह भी कहा है की गणना प्रपत्र के वितरण में लापरवाही बरती गई है। यही कारण है एक ओर 100 प्रतिशत गणना प्रपत्र का वितरण दिखाया जा रहा है तो फिर बड़ी संख्या में गणना प्रपत्र जमा क्यों नहीं किए गए। यदि 100 प्रतिशत गणना प्रपत्र वितरित किए गए हैं तो फिर उन्हें जमा भी होना चाहिए था ,लेकिन ऐसा नहीं हुआ है । उन्होंने यह आरोप भी लगाया है कि पीडीए को मतदाता सूची से बाहर करने की साजिश हो रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...