इटावा औरैया, जनवरी 11 -- समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के नेता भी बूथों पर पहुंचे और मतदाता सूची में नाम दिखवाने में बीएलओ और मतदाताओं की मदद की। इसके साथ ही नया वोट बनवाने के लिए कुछ आवेदन भी अलग अलग बूथों पर जमा किए गए। राजनैतिक दलों के बीएलओ भी सक्रिय रहे। भाजपा के एसआईआर संयोजक शिवाकांत चौधरी, कृपा नारायण तिवारी व संजीव भदौरिया बूथों पर सक्रिय दिखाई दिए। इसी तरह समाजावादी पार्टी की ओर से एसआईआर प्रभारी उदयभान सिंह यादव व पूर्व प्रत्याशी सर्वेश शाक्य भी रविवार को इस अभियान के दौरान सक्रिय दिखाई दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...