इटावा औरैया, दिसम्बर 2 -- बलरई रोड पर सोमवार देर शाम बंबा की सफाई के बाद सड़क पर डाली गई मिट्टी और किनारे खड़े सरकंडे के कारण दो बाइकें राजपुर मोड़ पर फिसलकर आमने-सामने भिड़ गईं। हादसे में सुरेंद्र, अनुज, कमलेश, इंद्रपाल और वीरेश घायल हो गए। सभी को सीएचसी से मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया गया। वहीं, आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर प्रकाश तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आकर घायल हो गया। उसे भी सिर में गंभीर चोट आने पर मेडिकल कॉलेज भेजा गया। उधर, बस स्टैंड चौराहे पर वाहन की टक्कर से मसिम घायल हो गया, जिसे सीएचसी में भर्ती कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...