इटावा औरैया, फरवरी 6 -- मोहल्ला फक्कड़पुरा निवासी 25 वर्षीय संध्या पत्नी जितेंद्र कुमार व 35 वर्षीय अमृत पत्नी धर्मेंद्र कुमार शुक्रवार दोपहर तहसील कार्यालय से लौट रही थीं। इसी दौरान ई-रिक्शा की टक्कर से दोनों घायल हो गईं। वहीं, दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिसमें 55 वर्षीय सोनेलाल पुत्र मातादीन व 30 वर्षीय सुखवीर पुत्र रामस्वरूप, निवासी ग्राम धोबई थाना करहल मैनपुरी गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर, ग्राम नगला अर्जुन निवासी 40 वर्षीय वृज किशोर पुत्र अमर सिंह और ग्राम डुडहा निवासी 35 वर्षीय राघवेंद्र पुत्र भारत सिंह वाहन की टक्कर से घायल हो गए। सीएचसी से सभी छह घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...