इटावा औरैया, फरवरी 14 -- मैनपुरी के घिरोर थाना क्षेत्र के ग्राम भैसामई निवासी विनय कुमार पुत्र दलवीर सिंह शनिवार की दोपहरअपने साले संदीप कुमार निवासी ग्राम नगला रमन को बैठाकर अपनी ससुराल जा रहा था। जैसे ही उसकी बाइक आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर ग्राम परशूपुरा के सामने पहुंची। तभी तेज रफ्तार वाहन वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे जीजा-साले घायल हो गए। राहगीरों ने एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल भिजवाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...