इटावा औरैया, फरवरी 6 -- वैदपुरा थाना क्षेत्र के रायनगर निवासी 60 वर्षीय श्याम सिंह पुत्र शंकर लाल 23 जनवरी को शादी में स्टेज का काम करने के लिए अपने घर से साइकिल से नगला पुल जा रहे थे। छिमारा रोड पर रायनगर के पास तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से श्याम सिंह घायल हो गए थे। घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...