इटावा औरैया, फरवरी 21 -- जनता कॉलेज, की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के छठवें दिन प्राचार्य राजेश किशोर त्रिपाठी के निर्देशन में सड़क सुरक्षा विषय पर विशेष अभियान के अंतर्गत गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मेरा युवा भारत केंद्र की जिला युवा अधिकारी सोनिका चंद्रा उपस्थित रहीं। उन्होंने मेरा युवा भारत की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मनोज कुमार यादव ने सड़क सुरक्षा अभियान के मुख्य उद्देश्यों को स्पष्ट करते हुए कहा कि सावधानी, संयम और सतर्कता ही सुरक्षित जीवन की आधारशिला हैं। जन्मभूमि मंदिर के प्रबंधक अरविंद यादव ने स्वयंसेवकों की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं के ऐसे प्रयास ही राष्ट्र की सार्...