इटावा औरैया, दिसम्बर 26 -- बसरेहर बाईपास पर पेचवर्क के कारण सफेद पट्टियां गायब होने से गुरुवार सुबह कोहरे में एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। फर्रुखाबाद के संतोषपुर निवासी ट्रक चालक आलोक कुमार अहमदाबाद के पालनपुर से लखनऊ दूध पाउडर लेकर जा रहे थे। कोहरे के बीच बसरेहर बाईपास पर लेन मार्किंग न दिखने से ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरकर पलट गया। गनीमत रही कि हादसे में चालक बाल-बाल बच गया। लोगों ने बाईपास पर सफेद पट्टियां दोबारा कराने और सड़क मरम्मत की गुणवत्ता सुधारने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.