इटावा औरैया, मई 6 -- क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोग गंभीर घायल हो गए। तीनों घायलो को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। क्षेत्र के ग्राम नगला नरिया के रहने वाले 35 वर्षीय मनोज कुमार पुत्र अर्जुन सिंह बाइक से इटावा जा रहे थे। कस्बा के बस स्टैंड चौराहे के पास प्रभु मैरिज होम के सामने हाईवे की सर्विस रोड पर पीछे से तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। मनोज गंभीर रूप से घायल हो गया। उधर, वैदपुरा थाना क्षेत्र के नगला परमसुख की रहने वाली भूरी देवी पत्नी सुरेश और मंजू देवी पत्नी अरविंद मीठेपुर से बाइक पर सवार होकर लौट रही थीं। धौलपुर खेड़ा के पास बाइक फिसलने से दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.