इटावा औरैया, मार्च 29 -- सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सखी वन स्टॉप सेंटर भेजी गई एक किशोरी ने किचिन में अपने दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। जिससे किशोरी की मौत हो गई। इस घटना से प्रशासन में हड़कंप मच गया। डीएम व एसएसपी मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया। छानबीन के बाद शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच के लिए डीएम ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी बनाई है। चौबिया थाना क्षेत्र के गांव कल्याणपुर के रहने वाले केवल सिंह की 16 साल की पुत्री आरती 23 फरवरी 2025 को अपने रिश्तेदार युवक के साथ बिना बताए चली गई थी। केवल सिंह ने थाने में कन्नौज के सौरिख थाना के महमूदपुर के रहने वाले रचित सहित चार लोगों के खिलाफ किशोरी को ले जाने का मामला दर्ज कराया था। छानबीन के बाद पुलिस ने आरती को बरामद कर रचित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने रचित को जेल भे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.