इटावा औरैया, जुलाई 28 -- संदिग्ध हालात में महिला की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंचे भाई ने जहर पिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच पड़ताल में जुट गई है। गांव मानिकपुर विशू के रहने वाले चक्रेश मिश्रा की 29 वर्षीय पत्नी मानसी मिश्रा ने रविवार रात हालत बिगड़ने पर परिजन महिला को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषिक कर दिया। ससुरालियों ने पुलिस को बताया कि रक्षाबंधन के त्यौहार के लिए मानसी से सेवई बनाने के लिए कहासुनी हुई थी। जिसके बाद उसने देर रात को कमरे में जाकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। महिला का मायका औरैया के तिलक नगर में है। उसकी शादी 12 फरवरी 2022 में हुई थी। पति ग्रेटर नोएडा में प्राइवेट कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की जॉब करता है। म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.