इटावा औरैया, जनवरी 1 -- चौबिया के ग्राम मिलिक में गुरुवार को एक अधेड़ की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने गांव के ही एक दोस्त पर साथ ले जाकर जहर खिलाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरु कर दी है। मिलिक के रहने वाले संजीव कुमार ने बताया कि उसके 50 वर्षीय पिता कौशल किशोर बुधवार शाम गांव के रहने वाले एक व्यक्ति के साथ बाजार जाने की कहकर घर से निकले थे। देर रात 8 बजे पिता को उनका साथी अचेत हालत में घर पर छोड़ गया और उसने अधिक शराब पीने की बात कही थी। सुबह करीब चार बजे पिता के मुहं से झांग निकला और उन्हें उल्टियां होने लगी। पिता को निजी अस्पताल ले गए जहां डाक्टर ने हालत गंभीर होने की बात कहकर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां ले जाते समय रास्ते में पिता ने दम तोड़ दिया। ...