इटावा औरैया, जनवरी 30 -- विकास खंड क्षेत्र महेवा के ग्राम आनेपुर स्थित प्रसिद्ध झाड़ी वाले बाबा मंदिर पर महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन झाड़ीश्वर महोत्सव समिति के तत्वाधान में आयोजित होगा कथा के प्रथम दिवस 11 फरवरी को विशाल व भव्य कलश यात्रा आयोजित होगी तथा 17 फरवरी को कथा विश्राम व 18 फरवरी को विशाल भंडारा आयोजित होगा। समिति के पदाधिकारियों ने क्षेत्रीय लोगों एवं भक्तजनों से अधिक से अधिक संख्या में आकर कथा सुनने का आवाहन किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...