इटावा औरैया, जनवरी 12 -- आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर सोमवार तड़के तेज रफ्तार कंटेनर ने श्रद्धालुओं से भरी स्लीपर बस में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बस में सवार तीन महिलाएं और एक मासूम गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। सोमवार तड़के सुबह एक स्लीपर बस श्रद्धालुओं को लेकर मथुरा से अयोध्या की ओर जा रही थी। जैसे ही बस गांव कीरतपुर के सामने पहुंची, ड्राइवर ने लघुशंका के लिए बस को हाईवे किनारे रोक दिया। कुछ देर बाद बस जैसे ही दोबारा चलने लगी, उसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने बस में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में बैठे यात्री अपनी सीटों से उछल पड़े और चीख-पुकार मच गई। हादस...