इटावा औरैया, फरवरी 21 -- जिले के ग्रामीणक्षेत्र में सामुदायिक शौचालयों में तैनात केयर टेकरो ने पक्का तालाब पर वेतन भुगतान की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। जिले की ग्राम पंचायतों में बनाए गए सामुदायिक शौचालयों के संचालन, नियमित सफाई के लिए केयर टेकर है। ये केयर टेकर स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण पंचायती राज विभाग को अपनी सेवाएं दे रहे हैं।संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि जिले के सामुदायिक शौचालयों पर कार्यरत केयर टेकरों को निर्धारित मानदेय का भुगतान समय से नहीं हो पा रहा है। कई महीनों से मानदेय बकाया है। इस कारण केयर टेकरों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए उनके वेतन का समय से भुगतान कराया जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...