इटावा औरैया, जून 28 -- चकरनगर (इटावा), संवाददाता। शोहदे की अश्लील हरकतों व धमकी से तंग कस्तूरबा आवासीय स्कूल की कक्षा आठ की छात्रा ने शुक्रवार दोपहर शरीर पर पॉलीथीन लपेटकर आग लगा ली। चीख-पुकार पर दौड़े परिजनों ने आग बुझाने का प्रयास किया, तब तक छात्रा 80 फीसदी झुलस गई थी। गंभीर हालत में छात्रा को जिला अस्पताल फिर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। सहसों के एक कस्बा निवासी अनुसूचित जाति के पीड़ित पिता ने बताया कि उसकी 14 साल की बेटी आठवीं में पढ़ती है। छुट्टियों में घर आई थी। 25 जून को पिछड़ी जाति के पड़ोसी शोहदे ने छत पर मोबाइल फोन फेंककर देते बात करने को कहा। न करने पर पिता व भाई को जान से मारने की धमकी दी। छात्रा ने यह बात उन्हें बताई तो पुलिस को सूचना देते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने रात में आरोपी के घर दबिश दी, लेकिन वह फरार था। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.